बिहार में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, और मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, और मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित 17 जिलों में बहुत भारी व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को 5 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज, जबकि 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी और हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। वहीं, बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां बहुत अधिक सक्रिय होने के कारण हल्के से मध्य स्तर की बारिश राज्य के अधिकतर स्थानों पर हुई। पटना में दिन भर बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। जिस कारण मौसम सुहाना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण और बक्सर जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, पटना, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंगलवार को कैमूर और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने संभावना जतायी हैं कि अक्टूबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, वर्षा सामान्य या साामन्य से कम होने की संभावना है। राज्य में अक्टूबर के दौरान सामान्य वर्षा का आंकड़ा 57.2 मिलीमीटर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *