दूसरी जगह तय हुई शादी तो रचा खौफनाक साजिश

दूसरी जगह तय हुई शादी तो रचा खौफनाक साजिश

मो. शाहनवाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी मो. शाहनवाज का मृतिका विधवा सुनीता देवी से अवैध सम्बन्ध था। इसी बीच शाहनवाज की शादी परिवार वालो ने तय कर दिया। शादी तय होने के बाद मो शाहनवाज को यह डर सताने लगा की कही उनके अवैध सम्बन्ध को महिला किसी दूसरी जगह न बोल दे।

जिससे उसकी शादी टूट जाए। इसी डर की वजह से मो शाहनवाज ने पहले महिला से दूरी बनाना शुरू किया। लेकिन विधवा महिला शाहनवाज से दूर नहीं होना चाह रही थी। ऐसे में शहनावज ने महिला की हत्या की योजना बनाई और फिर बाजार से एक रस्सी खरीदी। इसके बाद 25 अगस्त की शाम महिला को मिलने अपने पास एक आम के बगीचे में बुलाया। जहां मो. शानवाज ने पहले महिला की गर्दन मरोरी। फिर रस्सी से महिला का गर्दन घोट कर उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़ वह से फरार हो गया था |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *