पत्नी के कत्ल के बाद जीजा ने साले को किया फोन

पत्नी के कत्ल के बाद जीजा ने साले को किया फोन

पत्नी की हत्या का ये मामला बिहार के दरभंगा से जुड़ा है, हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है. हत्या का जो कारण पता लगा है उसके मुताबिक आरोपी पति को ये को शक था कि उससे चुरा कर पत्नी अपने भाई को रुपया भेज देती है.

उसने साले को फोन पर कहा कि मेरे घर पर ही तुम्हारी बहन का शव पड़ा हुआ है, ले जाओ अपनी बहन की लाश को. घटना के बाद मृतका के चारों बच्चे शव के पास दहाड़ मारकर रो रहे थे. पड़ोसी बच्चों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे.घटना की सूचना पर पहुची पतोर ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है लेकिन इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारा पति कर्पूरी दास फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के चार बच्चे हैं.पति का आरोप था कि रुपया लोन उठा कर मृतका अपने मायके भेज देती है .ताजा घटना में पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्साये पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *